अमेरिका में ग्रीन कार्ड बंद (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

अमेरिका में ग्रीन कार्ड का रास्ता हुआ बंद, क्या भारतीय IT कंपनियों की बढ़ गई मुश्किलें?

H-1B Visa Green Card Suspension: अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर रोक से भारतीय आईटी कंपनियों और पेशेवरों के लिए नई चुनौतियां, जानें कैसे प्रभावित हो सकता है उनका भविष्य।

मनोज आर्या

H-1B Visa Green Card Suspension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा और रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड से जुड़े ‘पर्म’ (PERM) प्रोग्राम पर रोक लगाने के फैसले से भारतीय आईटी सेक्टर और पेशेवरों के बीच चिंता बढ़ गई है। इस कड़े कदम से इन्फोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसी प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियों के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट और एडोब जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

जानकारों का कहना है कि नए आवेदनों और प्रक्रियाओं पर रोक लगने से अमेरिका में स्थायी रूप से बसने का सपना देख रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि, बड़ी कंपनियों का मानना है कि वे स्थानीय स्तर पर भर्ती और मजबूत रणनीतियों के जरिए इस स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।अमेरिका में ग्रीन कार्ड का रास्ता हुआ बंद?

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज