वकील के मुंशी ने पुलिसकर्मी को दौड़ाया डिजाइन इमेज
वीडियो

रामपुर में वकील के मुंशी ने बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी को दौड़ाया, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

UP Rampur police news: उत्तर प्रदेश के रामपुर में वकील के मुंशी द्वारा हाथ में बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी को दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

करुणा नंद शाहवाल

Lawyer Munshi Beats Policeman: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कचहरी रोड पर एक वकील के मुंशी ने हाथ में बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी को दौड़ा दिया। घटना 28 अक्टूबर 2026 की रात की है, जब डीएम आवास के नजदीक राजपाल नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने अधिवक्ता वरुण कुमार दिवाकर के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। बीच-बचाव करने पहुँचे कार्बाइन लिए एक पुलिसकर्मी को देखकर आरोपी मुंशी ने अपनी पैंट की बेल्ट निकाली और पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ पड़ा।

इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप