क्रिकेटर मोहित उलवा के परिवार ने मनाया जश्न डिजाइन इमेज
वीडियो

U-19 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने मोहित उलवा, राजकोट में परिवार ने मनाया जश्न, भावुक हुईं मां

Mohit Ulva India U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को चैंपियन बनाने वाले मोहित के घर दिवाली जैसा जश्न है। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाने वाले बेटे की उपलब्धि पर मां-पिता भावुक हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Mohit Ulva Rajkot Family Reaction: अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत को चैंपियन बनाने वाले युवा क्रिकेटर मोहित उलवा के घर में जश्न का माहौल है। राजकोट स्थित उनके आवास पर परिवार के सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की। मोहित के पिता महेश भाई उलवा ने बेटे की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत पिछले दो साल से फाइनल तो खेल रहा था, लेकिन चैंपियन नहीं बन पा रहा था।

इस मैच में भी एक समय हार का डर लग रहा था, मगर मोहित ने आखिरी गेंद पर ऑफ साइड की बाहर जाती गेंद पर बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़कर देश को जीत दिला दी। उन्होंने बताया कि मोहित एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल थे, लेकिन रोजाना 500 गेंदों की कड़ी प्रैक्टिस ने आज उनकी बल्लेबाजी का दम भी साबित कर दिया। वहीं, मोहित की मां हंसा उलवा ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा आज देश का हीरो बन गया है और घर में दिवाली जैसा माहौल है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी