ट्रेन में सीट को लेकर विवाद डिजाइन इमेज
वीडियो

ट्रेन में रिजर्व सीट को लेकर दो यात्रियों में भिड़ंत, बर्थ खाली करने पर हुआ विवाद, VIDEO वायरल

Indian Railways Reserved Seat Fight: ट्रेन में रिजर्व सीट पर सोए यात्री को उठाने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस और हाथापाई हो गई। सफर के दौरान बर्थ विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करुणा नंद शाहवाल

Train Seat Dispute Viral Video: भारतीय रेलवे की ट्रेन में रिजर्व सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक यात्री जब अपनी रिजर्व सीट पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही दूसरा शख्स चादर ओढ़कर सोया हुआ मिला। सीट के असली मालिक ने उसे उठाकर बर्थ खाली करने को कहा, लेकिन सोए हुए व्यक्ति ने अगले स्टेशन पर उतरने की बात कहते हुए तुरंत उठने से इनकार कर दिया।

सीट मालिक अगले स्टेशन तक इंतजार करने को तैयार नहीं था और तुरंत जगह छोड़ने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में दोनों को सीट को लेकर तीखी नोकझोंक करते देखा जा सकता है। घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों की सुरक्षा, रिजर्व बर्थ पर अवैध कब्जे और सफर के दौरान संयम बरतने को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग सीट मालिक के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ दोनों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग