Barmer में छात्राओं ने Tina Dabi को बताया ‘रील स्टार’, SP को मांगनी पड़ी माफी  
वीडियो

'कलेक्टर रोल मॉडल नहीं, रील स्टार हैं', छात्राओं के ताने पर बवाल, थाने का घेराव, SP ने मांगी माफी

Rajasthan के बाड़मेर में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं और प्रशासन के बीच उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, छात्राओं ने कलेक्टर टीना डाबी को 'रोल मॉडल' मानने से इनकार किया।

सौरभ शर्मा

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं और प्रशासन के बीच उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब छात्राओं ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को 'रोल मॉडल' मानने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर छात्राओं ने तंज कसते हुए कहा, "वे रोल मॉडल नहीं, रील स्टार हैं। फोटो खिंचवाने आ जाती हैं, लेकिन हमारी समस्याएं सुनने नहीं।" छात्राओं ने रानी दुर्गावती और अहिल्याबाई होलकर को अपना आदर्श बताया। इस टिप्पणी के बाद पुलिस ने कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिससे गुस्सा भड़क गया और छात्राओं ने थाने का घेराव कर दिया। मामला बिगड़ता देख एसपी नरेंद्र सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और बड़प्पन दिखाते हुए स्वीकार किया कि पुलिस से गलती हुई है। एसपी की माफी के बाद मामला शांत हुआ। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना