Tejashwi Yadav Patna CJP protest: पटना पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मौजूदा एनडीए सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने छात्र आंदोलन और CJP protest के दौरान प्रदर्शनकारियों व छात्रों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई और फर्जी मुकदमों की कड़ी निंदा की है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सहमति बनने के बाद भी बिहार में छात्रों और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव सहित कई लोगों को जबरन जेल भेजा गया है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कल तक सभी छात्रों और नेताओं पर से मुकदमे वापस लेकर उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार पर जमकर निशाना साधा है।