तेजस्वी यादव, पीएम मोदी 
वीडियो

ट्रंप जैसा नचा रहा है, वैसे नाच रहे हैं पीएम मोदी, तेजस्वी बोले- प्रधानमंत्री कमजोर...

पटना में तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे नचा रहा है, वैसे पीएम मोदी नाच रहे हैं। टैरिफ से इतना देश का नुकसान हो रहा है, लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं।

Saurabh Pal

पटनाः आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकार हमला बोला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में उनकी भूमिका रही है। तेजस्वी ने कहा कि आज अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जिससे देश को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर पीएम अब तक चुप हैं। प्रधानमंत्री अमेरिका के आगे झुकते नजर आ रहे हैं और जैसे अमेरिका कह रहा है, वैसे वे काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने अमेरिका टैरिफ पर चिंता जताते हुए कहा कि, "आप सोचिए, 50% टैरिफ लगने से देश को कितना नुकसान होगा। ये लोग पूरे देश को नुकसान पहुंचा कर बिहार आएंगे और कहेंगे कि हम विश्व गुरु बन गए। आखिर किस बात के विश्व गुरु?"

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक