(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

तेज प्रताप यादव का बड़ा धमाका, RJD के 5 नेताओं को बताया 'जयचंद', बोले- इनसे मेरी जान को खतरा- VIDEO

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के ही पांच दिग्गज नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'जयचंद' करार दिया।

मनोज आर्या

Tej Pratap Yadav Viral Video: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के ही पांच दिग्गज नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'जयचंद' करार दिया। अनुष्का यादव से जुड़े एक विवादित मामले और खुद को बदनाम करने की साजिशों का जिक्र करते हुए तेज प्रताप ने संजय यादव (राज्यसभा सांसद), रमीज नेमत, सुनील सिंह (एमएलसी), मुकेश रोशन (पूर्व विधायक) और शक्ति सिंह यादव का नाम सार्वजनिक किया और दावा किया कि इन लोगों से उनकी जान को खतरा है। तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का यादव की बेटी को लेकर उड़ रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया और इन नेताओं पर छवि खराब करने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से कई नेता तेजस्वी यादव और लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं, जिससे आरजेडी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब खुलकर सड़क पर आ गई है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज