Supriya Shrinate Slams PM Modi: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अमेरिका द्वारा निर्दोष भारतीय नागरिकों की कथित हत्या और उसके बाद दी गई धमकियों का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि अमेरिका ने पीएम मोदी की ऐसी कौन सी नस दबा रखी है कि वे इस अक्षम्य अपराध पर शोक तक व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि एक 'कॉम्प्रोमाइज्ड' प्रधानमंत्री ने देश की संप्रभुता और इज्जत की रक्षा करने के बजाय अमेरिका के आदेशों का एक आज्ञाकारी सेवक की तरह पालन करना चुना है।
उन्होंने अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमसन ग्रीन की भारत यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाली आगामी ट्रेड डील का कड़ा विरोध किया। कांग्रेस का आरोप है कि यह एकतरफा ट्रेड डील पूरी तरह से अमेरिका के फायदे और भारतीय किसानों तथा उद्योगों के पतन के लिए बनाई गई है, इसलिए इस यात्रा को तुरंत स्थगित किया जाना चाहिए।