राज्यसभा में सपा सांसद Ramji Lal Suman ने बीजेपी को जमकर धोया 
वीडियो

'योजना का नाम नाथूराम गोडसे रख दो', राज्यसभा में सपा सांसद ने BJP को धोया, कहा- ये तो गांधी के कातिल

राज्यसभा में 'जी राम जी बिल' और MGNREGA पर चर्चा के दौरान सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा योजना का नाम नाथूराम गोडसे रख दो।

सौरभ शर्मा

Ramji Lal Suman in Rajya Sabha: राज्यसभा में 'जी राम जी बिल' (मनरेगा नाम परिवर्तन) पर चर्चा के दौरान सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को 'गांधी के विचारों का कातिल' बताते हुए कहा कि सरकार गांधी को खत्म करना चाहती है, लेकिन दुनिया में गांधी का कद मिटाया नहीं जा सकता। मनरेगा की बदहाली पर सवाल उठाते हुए सुमन ने कहा कि जब बाजार में मजदूरी 500 रुपये है, तो मजदूर 225 रुपये की सरकारी दिहाड़ी पर क्यों काम करेगा? उन्होंने राज्यों पर वित्तीय बोझ डालने का विरोध किया और पलायन रोकने में सरकार को विफल बताया। भाषण के अंत में उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा, "अगर आपको नाम बदलने का इतना ही शौक है, तो इस योजना का नाम 'नाथूराम गोडसे योजना' रख दीजिए, इतिहास में आपका नाम दर्ज हो जाएगा।"

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत