सपा सांसद इकरा हसन का छलका दर्द  
वीडियो

मुझे आतंकवादी कहा गया… सपा सांसद इकरा हसन का छलका दर्द, योगी सरकार पर बोला हमला

कैराना से सपा सांसद Iqra Hassan सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के छापुर गांव पहुंचीं। उन्होंने हाल ही में हुई गंगोह में शिव मंदिर तोड़े जाने की घटना के बाद अभद्र टिप्पणी से आहात होकर सरकार पर हमला बोला।

सौरभ शर्मा

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर के गंगोह में हाल ही में शिव मंदिर तोड़े जाने की घटना पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घटना की निंदा करती हूं, पर इस मामले में उन्हें आतंकवादी कहा गया और गालियां दी गईं। उन्होंने कहा कि धर्म और महिलाओं के चरित्र पर ऐसी अभद्र टिप्पणियां समाज की सोच को दर्शाती हैं। इकरा ने भावुक होकर कहा कि "मैंने कभी धर्म या जाति की राजनीति नहीं की, सब मेरे अपने हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने मंदिर तोड़ा है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इकरा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कैराना की जनता ने उन्हें सर्व समाज का समर्थन देकर जीता बनाया और वह किसी भी सियासी दबाव में नहीं झुकेंगी।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता