फोटो-नवभारत 
वीडियो

Video: सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए तड़पी आदिवासी बेटी, फूट-फूटकर रोई अनामिका, अब...

Madhya Pradesh News: सीधी की अनामिका बैगा डॉक्टर बनना चाहती है। सीएम के कार्यक्रम में रोती हुई छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया।

प्रतीक पाण्डेय

Tribal Girl Crying to meet CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहाँ एक आदिवासी बेटी अनामिका बैगा डॉक्टर बनने का सपना लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुँची, लेकिन सुरक्षा घेरों ने उसे रोक दिया। छात्रा के आंसुओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया।

सुरक्षा घेरों के बाहर गिरी एक बेबस बेटी की उम्मीद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में ₹201 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुँचे थे। जहाँ मंच से बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं की जा रही थीं, वहीं भीड़ में एक छोटी सी लड़की अपनी बड़ी पीड़ा के साथ खड़ी थी। अनामिका बैगा, जो एक अत्यंत गरीब आदिवासी परिवार से आती है, मुख्यमंत्री से केवल 2 मिनट बात करने की भीख मांग रही थी। वह सुरक्षाकर्मियों के सामने हाथ जोड़ती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन सुरक्षा घेरे ने उसे मुख्यमंत्री तक पहुँचने नहीं दिया।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!