वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

वीडियो: 'अब दर्द क्यों हो रहा है', शहजाद पूनावाला का उदित राज पर पलटवार, बोले- शशि थरूर ने राहुल गांधी को झूठा साबित किया

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता उदित राज सांसद शशि थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता कहे जाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का पर्दाफाश होता है तो कांग्रेस को दर्द क्यों होता है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा पार्टी सांसद शशि थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता कहे जाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का पर्दाफाश होता है तो कांग्रेस को दर्द होता है। इसीलिए राहुल गांधी ने उदित राज को शशि थरूर को गाली देने का निर्देश दिया है। शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस सांसद शशि थरूर अगर विदेश में भारत की तरफ से बोल रहे हैं तो क्या यह भाजपा का नजरिया हो जाता है। पूनावाला ने आगे कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का पर्दाफाश होता है तो कांग्रेस को दर्द क्यों होता है? क्या इसलिए कि थरूर पार्टी लाइन से ऊपर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दे रहे हैं? अगर कोई भारत के लिए बोलता है तो क्या इसका मतलब यह है कि वह भाजपा के लिए बोल रहा है? सच बोलने के लिए थरूर पर हमला क्यों किया जा रहा है? पूनावाला ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उदित राज को थरूर की आलोचना करने का निर्देश दिया था यदि भारतीय सेना की प्रशंसा करना और पाकिस्तान की कार्रवाई की निंदा करना किसी को कांग्रेस विरोधी बनाता है, तो पार्टी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो