फोटो- सोशल मीडिया 
वीडियो

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती... TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप

Shatrughan Sinha: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर बंगाल में 'SIR' के नाम पर वोटरों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ममता बनर्जी को 'टाइग्रेस ऑफ बंगाल' बताते हुए योजनाओं की तारीफ की।

प्रतीक पाण्डेय

SIR Allegation West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि बंगाल में हार के डर से भाजपा 'SIR' के नाम पर जनता के साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना न्यूटन के तीसरे नियम से करते हुए उन्हें अजेय बताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में इस समय जबरदस्त घबराहट और बौखलाहट देखी जा रही है। सिन्हा के अनुसार, भाजपा को यह अहसास हो गया है कि जो राजनीतिक पैंतरे उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में आजमाए, वे बंगाल की धरती पर सफल नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में 'SIR' के नाम पर लोगों के साथ बहुत ज्यादा ज्यादती की जा रही है। सिन्हा ने घोषणा की कि वे स्वयं बंगाल जाकर उन लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी बात सुनेंगे, जिन्हें इस प्रक्रिया के नाम पर प्रताड़ित या परेशान किया जा रहा है।

न्यूटन के तीसरे नियम से की तुलना

सांसद सिन्हा ने ममता बनर्जी के जुझारू व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनकी तुलना भौतिकी के महान वैज्ञानिक न्यूटन के तीसरे नियम (Newton's Third Law) से की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आप जितना दबाव डालेंगे, वे उतने ही जोर से उभरकर सामने आएंगी। सिन्हा ने कहा, "जितने जोर से आप पटकोगे, जितने जोर से दबाने की कोशिश करोगे, उतने ही जोर से उछलकर वह सामने आएगा"। उन्होंने ममता बनर्जी को 'टाइग्रेस ऑफ बंगाल' करार देते हुए कहा कि उनकी साख और धाक इतनी मजबूत है कि पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है।

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी