शंकराचार्य विवाद पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

इन्हें सत्ता का घमंड....शंकराचार्य विवाद पर डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Shankaracharya Controversy: सपा सांसद डिंपल यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कथित अभद्रता को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा पर दोहरा रवैया और प्रशासन की नीतियों की आलोचना की।

अक्षय साहू

Dimple Yadav on Shankaracharya Controversy: सपा सांसद डिंपल यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कथित अभद्र व्यवहार को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और उसका नेतृत्व इस घटना की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भाजपा स्वयं को सनातन संस्कृति का रक्षक दिखाती है, वहीं साधुओं के प्रति उसका रवैया विरोधाभासी है। डिंपल यादव ने कहा कि शंकराचार्य के साथ पुलिस का व्यवहार वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है और यूपी के शीर्ष अधिकारी झूठ बोलते नजर आए। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति तोड़े जाने और इस मामले में वीडियो जारी किए जाने पर कहा कि प्रदेश के मुखिया झूठ फैलाते दिखे, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन द्वारा शंकराचार्य को नोटिस भेजकर पहचान प्रमाण मांगने को लेकर सपा सांसद ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पर बैठे लोगों का अहंकार दिख रहा है और भाजपा नेतृत्व को शंकराचार्य से माफी मांगनी चाहिए। डिंपल ने शंकराचार्य के कथन का हवाला देते हुए कहा कि यह रवैया भाजपा सरकार में भी दिखाई देता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?