महाराष्ट्र के रायगढ़ में बदहाल सड़कों के खिलाफ स्कूली छात्राओं ने अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग किया डिजाइन इमेज
वीडियो

सड़क है या मौत का कुआं? रायगढ़ जिले में स्कूली लड़कियों ने रिपोर्टर बनकर खोली प्रशासन की पोल, देखें VIDEO

Raigad Road Potholes: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बदहाल सड़कों के खिलाफ स्कूली छात्राओं ने अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग कर प्रशासन की पोल खोली और विरोध प्रदर्शन किया। देखें की पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

Raigad Roads Schoolgirls Reporting Potholes: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत तालुका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां की बदहाल सड़कों से परेशान होकर कुछ स्कूली छात्राओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कर्जत कुंदीवड़े मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को उजागर करते हुए इन छात्राओं ने एक रिपोर्टर की तरह वीडियो बनाया।

वीडियो में छात्राएं तंज कसती नजर आ रही हैं कि यह सड़क है या गड्ढों का जाल। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। नागरिकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर आंखें मूंदकर बैठे जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस रास्ते की मरम्मत कराई जाए ताकि जनता को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार