डिजाइन इमेज 
वीडियो

₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा

Marriage Broken For Dowry In UP: संभल जिले के बनियाखेड़ा गांव में दूल्हे के द्वारा ₹10 लाख नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार।

अमन मौर्या

Sambhal Dowry Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बनियाखेड़ा गांव में दहेज की लालच ने एक और बेटी के सपनों को चकनाचूर कर दिया। 26 अप्रैल को शकील इमामुद्दीन की बेटी फराहाना जहां का निकाह मुरादाबाद निवासी मुख्तार अली के साथ तय था। घर में शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मेहमान आ चुके थे और दुल्हन सज-धजकर बारात का इंतजार कर रही थी। लेकिन आरोप है कि दूल्हे ने ऐन वक्त पर ₹10 लाख नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की अतिरिक्त मांग रख दी।

जब पिता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो दूल्हे ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित पिता के अनुसार, वे पहले ही करीब ₹2.5 लाख खर्च कर चुके थे। इस मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें दूल्हा और उसके परिजनों सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। यह घटना तब सामने आई है जब स्थानीय मुस्लिम पंचायतें लगातार सादा निकाह और दहेज मुक्त समाज की वकालत कर रही हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन