संभल इंस्पेक्टर ने वर्दी में मुस्लिम नेता के छुए पैर  डिजाइन इमेज
वीडियो

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल

Sudhir Pawar transferred Sambhal:संभल में वर्दी पहने इंस्पेक्टर सुधीर पवार का मुस्लिम नेता के पैर छूने का वीडियो वायरल होने और VHP विवाद के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।

करुणा नंद शाहवाल

Sambhal Inspector Sudhir Pawar Viral Video: उत्तर प्रदेश का संभल जिला एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। संभल कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सुधीर पवार का वर्दी में एक मुस्लिम नेता के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भूचाल आ गया है। इससे पहले उनका विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भी तीखा विवाद हुआ था।

बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सुधीर पवार को संभल कोतवाली के पद से हटा दिया है और उन्हें थाना असमोली भेज दिया गया है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ और सख्त एक्शन की मांग की है, जिससे इलाके में तनाव और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान