सहर शेख के बयान पर मचा बवाल (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वीडियो

'मुंब्रा को हरे रंग में रंगना है...', कौन है सहर शेख? जिसके एक बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में आ गया भूचाल

Sahar Shaikh Statement: AIMIM नेता सहर शेख ने कहा कि मुंब्रा को हरे रंग में रंगने वाला उनका बयान राजनीतिक था, पार्टी के झंडे से जुड़ा, धार्मिक नहीं, विपक्ष बेवजह विवाद फैला रहा है।

अक्षय साहू

Sahar Shaikh Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एआईएमआईएम की पार्षद सहर शेख कहती नजर रही है कि आने वाले वक्त में मुंब्रा को हरे रंग में रंगना है। उनके इस बयान को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो ठाणे महानगरपालिका चुनाव में जीत के बाद का है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सहर शेख ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरे रंग की बात उन्होंने पार्टी के संदर्भ में की थी, क्योंकि एआईएमआईएम का झंडा हरे रंग का है। सहर शेख ने कहा कि अगर उनकी पार्टी का झंडा केसरिया या नारंगी होता, तो वे उसी रंग की बात करतीं। यह पूरी तरह राजनीतिक बयान था, न कि धार्मिक। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी रंग किसी एक समुदाय की बपौती नहीं है और बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। उनका लक्ष्य मुंब्रा की सभी 25 सीटों पर एआईएमआईएम की जीत सुनिश्चित करना है। सहर शेख ने खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हुए विपक्ष से ऐसे मुद्दों पर राजनीति बंद करने की अपील की।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM