राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा रेलवे को लेकर हो रही चर्चा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को जमीनी हकीकत दिखाने की कोशिश की और उन्होंने रेल मंत्री को सलाह दिया कि वह आम जनता के लिए चलने वाली ट्रेनों में भेष बदलकर दौरा करें तो उन्हें हकीकत का पता चलेगा। तभी लोग सभी सही-सही जानकारी देंगे, जब उन्हें यह ना पता हो कि आप रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आम जनता के साथ जुड़ी है, उसे इतनी आसमानी मत बना दीजिए कि वह भी आम जनता से दूर हो जाए। आप देशभर में खूब ढ़ेर सारी वंदे भारत ट्रेन चलाएं, लेकिन उन पुरानी ट्रेनों पर भी ध्यान दीजिए, जिसमें देश की 90% जनता सफर करती है।