रिंकू सिंह के पिता का निधन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन...बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?

Rinku Singh Father Passed Away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद्र सिंह का लिवर कैंसर के कारण ग्रेटर नोएडा में निधन हो गया। उनके संघर्ष और विनम्र स्वभाव को सभी याद कर रहे हैं।

अक्षय साहू

Rinku Singh Father Died: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के कोच मसूद अमीनी ने इस दुखद घटना पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह रिंकू और उनके पूरे परिवार के लिए बहुत दुखद समय है। अमीनी ने बताया कि खानचंद्र सिंह ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। वह गैस हॉकर थे और गोबला गैस सर्विस में सिलेंडर सप्लाई का काम करते थे। उनके व्यवहार में विनम्रता और मेल-जोल की भावना थी, और वह कभी घमंड नहीं करते थे। उन्होंने रिंकू को हमेशा मेहनत और समर्पण के साथ पाला, और रिंकू आज देश के लिए खेल रहे हैं। अमीनी ने आगे कहा कि रिंकू सिंह इस समय वर्ल्ड कप टीम के लिए खेल रहे हैं, इसलिए उनके ऊपर मानसिक दबाव भी है। परिवार और रिंकू की परेशानी समझ में आती है। खानचंद्र सिंह की मंगनी में शामिल होने की खुशी थी, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शादी अब थोड़ी देर से होगी, लेकिन परिवार और भगवान की इच्छा से सब ठीक होगा। रिंकू और उनके परिवार को इस कठिन समय में पूरे देश का सहानुभूतिपूर्ण समर्थन है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच