(वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

वीडियो: इथियोपिया पहुंचा भारत का प्रतिधिनिमंडल, राजीव प्रताप रूडी बोले- आतंकवाद को पनाह देता है पाकिस्तान

सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल इन दिनों अफ्रीकी देश इथियोपिया में है। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यहां पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के बारे में बताया।

आकाश मसने

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद का सच बताने के लिए भारत के 7  सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद प्रवार) की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल इन दिनों अफ्रीकी देश इथियोपिया में है। अफ्रीकी संघ की शांति एवं सुरक्षा परिषद के साथ भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में आतंकवाद पर बड़ा संदेश दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पाकिस्तान अब दुनिया में अलग-थलग है। राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि अफ्रीकी संघ भारत के साथ खड़ा है। भाजपा सांसद ने कहा कि पाकिस्तान आंतकवाद को पनाह देता है यह संदेश पूरी दुनिया में चला गया है।

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी