(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

'मैं अपनी सैलरी से संतुष्ट', नागपुर में अधिकारी ने अपनी नेम प्लेट पर लिखा संदेश, हुआ वायरल- VIDEO

Nagpur News: महाराष्ट्र में आज जहां लाखों रुपये के बंडलों के दो मामले सामने आए, वहीं एक अधिकारी का लगाया गया छोटा-सा बोर्ड ईमानदारी की बड़ी मिसाल बन गया है। अब सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है।

मनोज आर्या

Nagpur News: महाराष्ट्र में आज जहां लाखों रुपये के बंडलों के दो मामले सामने आए, वहीं एक अधिकारी का लगाया गया छोटा-सा बोर्ड ईमानदारी की बड़ी मिसाल बन गया है। नागपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में कार्यरत अतिरिक्त राजस्व आयुक्त राजेश खवले ने अपनी नेमप्लेट के साथ एक बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है कि मैं अपनी सैलरी से संतुष्ट हूं। जब मीडिया ने खवले से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने वीडियो पर बयान देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि उनका कामकाज विदर्भ के कई जिलों में फैला है और रोजाना ग्रामीण इलाकों के कई लोग उनसे मिलने आते हैं। ऐसे में वे चाहते थे कि लोगों को उनकी कार्यप्रणाली और नीयत का स्पष्ट संदेश मिले। इसलिए उन्होंने यह बोर्ड लगाया, ताकि यह साफ हो जाए कि वह किसी तरह के अवैध लाभ या रिश्वत के इच्छुक नहीं हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z