राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026 डिजाइन इमेज
वीडियो

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 309 में से 163 सीटों पर BJP की जीत, कांग्रेस को मिली 103 सीटें, देखें VIDEO

BJP win in Rajasthan civic polls: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज कर गाड़ा झंडा, कांग्रेस को मिली 103 सीटें, जानिए पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result: राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के सामने आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 में से 163 निकायों पर कब्जा जमाया है। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इस चुनाव में कुल 74.05% मतदान दर्ज किया गया था।

हॉर्स ट्रेडिंग और बाड़ेबंदी के डर से दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है, क्योंकि आगामी 21 सितंबर को मेयर, सभापति और चेयरमैन पद के लिए चुनाव होने हैं। इस बीच, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर के जीतने से अटरू नगर पालिका में सियासी समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं। इसके अलावा, झालावाड़ में कांग्रेस ने भी बीजेपी के गढ़ में बड़ी सेंध लगाई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच अब आगे की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक