राजा बाबू ने बिग बॉस पर लगाएं आरोप 
वीडियो

राजा बाबू ने बिग बॉस पर लगाए यह आरोप, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले राजा बाबू ने बिग बॉस पर उन्हें बिग बॉस हाउस में न बुलाने का आरोप लगाया है। राजा बाबू ने आरोप वीडियो के माध्यम से लगाया है। राजा बाबू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोजी सिन्हा

नई दिल्ली:  चर्चा में आने के लिए कई इंफ्लूयंसर्स और वीडियो मेकर्स सोशल मीडिया का सहारा लेते है। ये इंफ्लूयंसर्स और वीडियो मेकर्स हर दिन अलग-  अलग तरह की वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ड़ालते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राजा बाबू कुमार बिग बॉस पर उन्हें बिग बॉस हाउस में न बुलाने को लेकर उन पर आरोप लगा रहे है। वीडियो में राजा बाबू बता रहे है कि बिग बॉस केवल उन्हें लोगों को अपने शो पर बुलाते है जो अमीर है। जिनके पास बड़ा घर और बड़ी गाड़ी है। यह वीडियो राजा ब्लॉग्स नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 17 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है।

वीडियो को सलमान खान तक पहुंचाने की कर रहे है मांग वीडियो में राजा बाबू वीडियो को सलमान खान तक पहुंचाने की मांग कर रहे है और हाथ जोड़कर कह रहे है कि वह बहुत परेशान हो गए है। वह बता रहे है कि जब उन्होंने वीडियो बनाने की शुरुआत की थी तो उन्हें लगा था कि उन्हें भी बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें अपने शो पर नहीं बुलाया और न ही उन्हें बड़े प्लेटफॉर्म्स मिल रहे है।

शादी की वीडियो के कारण आए थे चर्चा में

समस्तीपुर के रहने वाले राजा बाबू अपनी शादी के दौरान चर्चा में आए थे। उन्होंने शादी की सभी रस्मों की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी वहीं अब इस वीडियो के कारण भी वह चर्चा में आ गए है। उनकी वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है भीख मांगने का तरीका बड़ा कैजुअल है। एक यूजर ने राजा भैया को मेंटली डिस्टर्ब चल रहा है क्या पूछ लिया है। एक यूजर ने उन्हें वीडियो न बनाने की सलाह दी है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान