डिजाइन इमेज 
वीडियो

राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने

Rahul Gandhi Statement Controversy: पीएम मोदी और अमित शाह पर राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर मचा बवाल। वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने घेरा, तो महबूबा मुफ्ती ने किया बचाव।

अमन मौर्या

Rahul Gandhi Statement On PM Modi Amit Shah: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर देश की सियासत में संग्राम छिड़ गया है। राहुल गांधी ने एक रैली में दोनों नेताओं और आरएसएस को 'देश का गद्दार' बताते हुए संविधान पर हमला करने और भारत को बेचने का आरोप लगाया है। इस बयान पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में उन्होंने ऐसी बेहूदा बातें करके खुद का स्तर गिराया है।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री देश की इज्जत हैं और राहुल गांधी के बयानों का न कोई सर होता है न पैर। दूसरी तरफ, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से बीजेपी देश में नफरत फैला रही है और हर धर्मनिरपेक्ष इंसान व मुसलमान को गद्दार कहकर पाकिस्तान या ईरान भेजने की बात करती है, इसलिए आज जो बीज बीजेपी ने बोया था, वही फल काट रही है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल