सीटीआई का पोस्टर अभियान डिजाइन फोटो
वीडियो

राहुल गांधी की रैली के खिलाफ दिल्ली के व्यापारियों का पोस्टर अभियान, 2.5 लाख दुकानें बंद का दावा, देखें VIDEO

Rahul Gandhi Rally Traders' Protest: दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से पहले CTI ने बाजारों और कारोबार पर असर की आशंका जताई है। बृजेश गोयल के मुताबिक, 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi Rally: राहुल गांधी की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले स्थानीय व्यापारियों ने विरोध में पोस्टर अभियान शुरू कर दिया है। व्यापारियों को आशंका है कि रैली के चलते इलाके में यातायात प्रतिबंधों और भीड़भाड़ के कारण उनके कारोबार पर असर पड़ सकता है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने चेतावनी दी है कि लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 किलोमीटर के दायरे में परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार खतरे में पड़ सकता है। दिल्ली में व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री पिछले कई दिनों से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील कर रहा था। लेकिन, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बात नहीं मानी। अब दिवाली के पीक सीजन पर व्यापारियों का बाजार बड़े तौर पर प्रभावित हो रहा है।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय