शिवसेना UBT सांसद Prinka Chaturvedi ने राज्यसभा VB-G RAM G Bill पर चर्चा के दौरान 
वीडियो

'राम के नाम पर अपने काले कारनामे छिपा रहे', प्रियंका चतुर्वेदी का संसद में मोदी सरकार पर तीखा हमला

शिवसेना UBT सांसद Prinka Chaturvedi ने राज्यसभा VB-G RAM G Bill पर चर्चा के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। सरकार भगवान राम के नाम पर अपने काले कारनामों को छुपाना चाहती है।

सौरभ शर्मा

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्य सभा में 'G RAM G Bill' (योजना के नाम परिवर्तन से जुड़ा बिल) पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भगवान राम के नाम की आड़ में अपने "काले कारनामों" और गरीब विरोधी नीतियों को छिपा रही है। प्रियंका ने बिल को किसान, मजदूर और रोजगार विरोधी बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी का नाम हटाना और रातों-रात बिल पास करना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया, "क्या राम राज्य गरीबों का विरोधी था? हे राम कहते हुए प्राण त्यागने वाले गांधी के नाम को हटाना पाप है।" उन्होंने दावा किया कि इस बिल से राज्यों पर 29,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे महाराष्ट्र जैसा कर्ज में डूबा राज्य और संकट में आएगा। उन्होंने बिल को तत्काल सेलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग की।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत