जमीन पर कब्जा विवाद (सोर्स- फोटो नवभारत)
वीडियो

प्रयागराज में दान की गई जमीन से कब्जा हटाने की मांग; टंकी पर चढ़कर महिला ने जताया विरोध, देखें वीडियो

Prayagraj Land Dispute: भगवतपुर में जमीन से कब्जा हटाने की मांग को लेकर महिला अधिकार संगठन की कौशांबी जिलाध्यक्ष पूनम दुबे पानी की टंकी पर चढ़ गईं। पुलिस उन्हें नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Land Dispute Poonam Dubey: यूपी के संगम नगरी प्रयागराज में जमीन कब्जे और रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब महिला अधिकार संगठन की कौशांबी जिला अध्यक्ष पूनम दुबे स्वयं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। पूनम दुबे ने विवादित दान की गई जमीन को कब्जामुक्त कराने और प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है।

पानी की टंकी पर चढ़ी पूनम दुबे से जब नवभारत के पत्रकार ने बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह तालाब की जमीन से कब्जा हटाने और विवादित रास्ते को बंद कराकर जमीन की सीमा तय कराने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सारा विवाद तालाब की जमीन और उसके किनारे बनाए जा रहे करीब 25 फीट के रास्ते को लेकर है।

जिसका पूनम दुबे पिछले करीब एक साल से विरोध कर रही हैं। इस मामले को लेकर वह पहले जिलाधिकारी और एसडीएम समेत कई अधिकारियों से बातचीत कर चुकी हैं। पूनम दुबे का कहना है कि उनके पूर्वजों की जमीन तालाब के लिए दी गई थी। तालाब की जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण के लिए उपयोग नहीं होना चाहिए। इसी मांग को लेकर वह पानी की टंकी पर चढ़ी है। उन्होंने मांग की है कि तब तक वहां डीएम नहीं पहुंच जाते है तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगी।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव