PM Narendra Modi Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर देशभर से नेता और अभिनेता समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पुरी बीच पर 2,500 मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करके 25 फीट का सैंड आर्ट बनाया। सीएम भजनलाल शर्मा, चिराग पासवान, तरुण चुघ, धीरेंद्र शास्त्री समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। इस वीडियो में देखें कैसे मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।