PM Modi Speaks To Captain Smit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के विमान में को-पायलट के हमले का डटकर मुकाबला करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी असाधारण बहादुरी, सूझबूझ और धैर्य की जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना तमाम यात्रियों की जान बचाई और 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है।
बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने साझा किया कि संकट के उस भयानक पल में वे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे और उनकी प्राथमिकता हर हाल में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना थी। देश भर में उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थनाएं और महामृत्युंजय जाप किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार के संस्कारों की भी प्रशंसा की और उन्हें पूर्ण स्वस्थ होकर जल्द भारत लौटने की शुभकामनाएं दीं।