PM Modi Living Leader Temple: बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाए जाने और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित कर रोजाना आरती उतारे जाने का मामला इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पद पर रहते हुए किसी जीवित प्रधानमंत्री का मंदिर बनना और वहां पूजा-अर्चना होना भारतीय राजनीति में एक नई और अनोखी परिपाटी को जन्म दे रहा है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पर चुप्पी और पीएमओ के मौन को लेकर उठ रहा है। आलोचकों और आम जनता का कहना है कि यदि इस तरह के निर्माण पर रोक नहीं लगाई जा रही है, तो इसका क्या संदेश जाता है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर जनता की तीखी प्रतिक्रियाएं और तंज सामने आ रहे हैं, जहाँ लोग मंदिर निर्माण की बजाय उस पैसे का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर किए जाने की मांग कर रहे हैं।