वीडियो

लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया स्कूलों का दौरा, बोले- सरकारी स्कूलों के निर्माण की होगी विजिलेंस जांच

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा आज पालम के एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां दो बच्चियों ने उनका स्वागत किया और मंत्री वर्मा ने बच्चों पर फूल बरसाए। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

विजय कुमार तिवारी

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के निर्माण की सतर्कता जांच के आदेश दिए। वर्मा पालम के निरीक्षण दौरे पर थे, जहां स्थानीय निवासियों ने इलाके में जलभराव की शिकायत की और एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने कक्षाओं में रिसाव की समस्या को उजागर किया। वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने एक स्कूल का दौरा किया, जहां प्रिंसिपल ने मुझसे स्कूल की इमारत के अंदर बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में शिकायत की, जिसे पिछली सरकार ने बनवाया था। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं, न केवल इस स्कूल बल्कि पिछली सरकार द्वारा बनाए गए सभी स्कूलों की जांच व कार्रवाई होगी।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार