डिजाइन फोटो 
वीडियो

'जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा'— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO

Bharat Tiwari Case: पप्पू यादव ने भरत तिवारी के परिवार से मिलकर आर्थिक मदद की साथ ही निष्पक्ष जांच, 3 महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल और 1 करोड़ मुआवजे की मांग उठाई।

वंदना शर्मा

Pappu Yadav Statement: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिलौटी गांव में पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और साथ ही उनकी आर्थिक रूप से भी सहायता करते हुए भी नजर आ रहे है। आपको बता दें कि पप्पू यादव ने भरत तिवारी के परिवार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई हालिया मुलाकात को मनोज तिवारी की एक 'साजिश' बताया है। पप्पू यादव ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए बताया कि भरत तिवारी की मौत के बाद उनके परिवार को सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है, बल्कि परिवार को उल्टा केस में उलझा दिया गया।

इतना ही नही बल्कि उन्होंने भरत तिवारी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग की है और 3 महीने के भीतर 'स्पीडी ट्रायल' हो। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित भरत तिवारी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि देने की भी मांग की है, जिससे परिवार अच्छे से अपना गुजारा कर सकें। जिससे उनके बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।

पप्पू यादव ने यह भी वादा किया कि जब तक वह जीवित हैं,तब तक इस परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होने देंगे और हर संभव तरह से मदद करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर बहुत गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस परिवार को कानूनी मदद के नाम पर बुलाया लेकिन असल में वे उन पर सिर्फ प्रचार के लिए दबाव डाल रहे थे। उन्होंने विपक्ष और सरकार दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भरत तिवारी जैसे मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है और सही समय पर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस वीडियो को पूरा जरूर देखे...

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM