डिजाइन फोटो 
वीडियो

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO

Pappu Yadav on Paper Leak: पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की हिरासत को लेकर हमला बोला। जानें क्या-क्या आरोप लगाए।

वंदना शर्मा

Pappu Yadav Slams Central Government: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्रों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया और उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया, जो बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेताओं की सुरक्षा हटाकर उनके जीवन को खतरे में डाला जा रहा है। सांसद ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में 153 बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।

उनका आरोप है कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पेपर लीक मामलों में जिम्मेदार मंत्रियों से इस्तीफा लिया जाए और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी तो उसे सत्ता छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह जनता की आवाज बुलंद करे और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करे। इस वीडियो को पूरा देखें...

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?