Women Safety In Bengaluru: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोएडा की रहने वाली दो युवतियां रात के करीब 2:00 बजे बेंगलुरु के विधानसभा (विधान सौध) के सामने बेफिक्र होकर टहलती नजर आ रही हैं। वीडियो में शालिनी नाम की महिला ने बेंगलुरु की सुरक्षा व्यवस्था की जमकर तारीफ की है।
उिन्होंने तुलना करते हुए कहा है कि अगर यह नोएडा होता, तो वे रात में इस तरह सड़क पर चलने की हिम्मत भी नहीं कर पातीं। उनका कहना है कि बेंगलुरु में आधी रात को भी लड़कियां खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करती हैं, जहाँ कोई परेशान नहीं करता। इस वायरल क्लिप ने देश भर में महिलाओं की सुरक्षा और अलग-अलग शहरों के माहौल को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।