Vice President Election: आज 9 सितंबर (मंगलवार) को देश के अगले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग है। एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के 'इंडी' गठबंधन की तरफ से सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। एनडीए को 'नंबर गेम' के सहारे राधाकृष्णन की जीत तय नजर आ रही है, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को सांसदों की 'अंतरात्मा की आवाज़' पर भरोसा है। इस तरह से उपराष्ट्रपति का चुनाव काफी रोचक बन गया है।