(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO

Nagpur Radioactive Threat नागपुर में एक अज्ञात पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसमें दावा किया गया है कि RSS मुख्यालय और मेट्रो ट्रेनों के भीतर रेडियोएक्टिव मटेरियल रखा गया है।

मनोज आर्या

Nagpur Radioactive Threat: महाराष्ट्र के नागपुर में एक अज्ञात पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस धमकी भरे पत्र में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय और नागपुर मेट्रो ट्रेनों के भीतर रेडियोएक्टिव मटेरियल रखा गया है। जैसे ही यह जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली, पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पत्र की गंभीरता को देखते हुए नागपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। आरएसएस मुख्यालय और बीजेपी कार्यालय के आसपास के सुरक्षा घेरे को अभेद्य बना दिया गया है। साथ ही, मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या वाकई किसी रेडियोधर्मी पदार्थ का खतरा है या यह केवल दहशत फैलाने की एक होक्स कॉल (साजिश) है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पत्र के स्रोत की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खतरनाक धमकी के पीछे किसका हाथ है। फिलहाल, नागपुर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो