मुंबई में MNS गुंडों ने बॉस को पीटामैं मराठी हूं, बिहारियों का ऑर्डर नहीं मानूंगी! MNS | Viral Video 
वीडियो

'बिहारी का ऑर्डर नहीं मानूंगी', मुंबई में MNS गुंडों ने बॉस को पीटा, शर्मनाक वीडियो वायरल

मुंबई से क्षेत्रवाद की आग भड़काने वाला एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। एक ऑफिस के अंदर कथित तौर पर मनसे (MNS) कार्यकर्ताओं ने एक बिहारी बॉस की सरेआम पिटाई कर दी।

सौरभ शर्मा

मुंबई से क्षेत्रवाद की आग भड़काने वाला एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। एक ऑफिस के अंदर कथित तौर पर मनसे (MNS) कार्यकर्ताओं ने एक बिहारी बॉस की सरेआम पिटाई कर दी। विवाद की शुरुआत तब हुई जब बॉस ने अपनी महिला कर्मचारी को समय पर दफ्तर आने के लिए कहा। दावा किया जा रहा है कि महिला ने यह कहते हुए आदेश मानने से इनकार कर दिया कि "मैं मराठी हूं, मैं बिहारियों से आदेश नहीं लूंगी।" इसके कुछ ही देर बाद, पीली शर्ट पहने कुछ लोग (कथित MNS कार्यकर्ता) ऑफिस में घुसे और बॉस को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वीडियो में महिला भी बहस करती दिख रही है। सोशल मीडिया पर इस 'गुंडागर्दी' के खिलाफ भारी आक्रोश है और लोग मुंबई पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि 'कर्मभूमि' मुंबई की छवि खराब न हो।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो