MP Police Corruption News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से पुलिस भ्रष्टाचार और प्रताड़ना का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके निर्दोष पति और बेटे को पुलिस ने बिना किसी कसूर के जबरन हिरासत में ले लिया है। महिला के अनुसार, उसका पति घटना के समय सागर में मजदूरी पर गया हुआ था और पूरी तरह बेकसूर है। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें बस से उतारकर पकड़ लिया और अब उन्हें छोड़ने के बदले ₹50,000 की मोटी रिश्वत की मांग की जा रही है।
महिला का कहना है कि जब उसने ₹10,000 देने की बात कही, तो पुलिस ने साफ मना कर दिया और पूरे ₹50,000 पर अड़ गई। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और दिन-रात मजदूरी करके अपना पेट पालता है। महिला ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई है कि उनके पास शाम के खाने तक के पैसे नहीं हैं, ऐसे में वे इतनी बड़ी रकम कहां से लाएं।