Microsoft Outage Explained: गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट की कई सर्विसेज अचानक ठप पड़ गईं। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर दुनिया के 74 देशों में देखने को मिला। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या माइक्रोसॉफ्ट पर साइबर अटैक हुआ है और क्या यूजर्स का डेटा खतरे में है? हालांकि, शुरुआती जांच में साइबर अटैक के कोई सबूत नहीं मिले हैं। दुनिया की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड आधारित सेवाओं में आई तकनीकी गड़बड़ी ने 74 देशों में डिजिटल कामकाज ठप कर दिया। भारत में भी विमान सेवाओं पर असर पड़ा। एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा को ग्राहकों के ईमेल नहीं मिल पा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में पुलिस और खुफिया एजेंसियों का काम ठप हो गया। जापान की सरकारी सूचना प्रणाली ठप हो गई।