डिजाइन फोटो 
वीडियो

जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरान, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO

Mehbooba Mufti: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर देते हुए कश्मीर को 'ईरान-ए-सगीर' (छोटा ईरान) करार दिया और पीएम मोदी के नीतियों पर सवाल उठाया है।

मनोज आर्या

Mehbooba Mufti on India-Iran Relations: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर देते हुए कश्मीर को 'ईरान-ए-सगीर' (छोटा ईरान) करार दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का इस्लाम और संस्कृति ईरान के रास्ते ही आए हैं, इसलिए वहाँ के प्रति कश्मीरी लोगों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। महबूबा ने वर्तमान संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका संदेश अच्छा नहीं गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर के लोग ईरान की मदद के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं और अपनी सामर्थ्य अनुसार जेवर और बर्तन तक दान कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने वैश्विक जंग के कारण बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष से पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर की आंतरिक राजनीति पर बोलते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा दोनों को विफल बताया। महबूबा ने दूरदराज के इलाकों जैसे चिनाब वैली और पीर पंजाल के लिए 'हिल डिस्ट्रिक्ट' और नए डिवीजन बनाने की मांग की है, ताकि प्रशासन आम लोगों के करीब पहुँच सके और उनकी मुश्किलें आसान हों।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल