डिजाइन फोटो (सोर्स नवभारत लाइव) 
वीडियो

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO

Mahesh Prajapati Cycle Yatra: रेवाड़ी के महेश प्रजापति 40 हजार किमी की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनका लक्ष्य सनातन संस्कृति, फिट इंडिया, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना है।

वंदना शर्मा

हरियाणा के रेवाड़ी निवासी महेश प्रजापति इन दिनों अपनी अनोखी साइकिल यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। महेश ने 40,000 किलोमीटर की देशव्यापी साइकिल यात्रा का संकल्प लिया है, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

महेश प्रजापति ने अपनी यात्रा 15 मार्च से शुरू की थी। अब तक उनकी यात्रा के 109 दिन पूरे हो चुके हैं और वे करीब 5,000 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

हाल ही में महेश मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की और अपनी यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। महेश प्रजापति का लक्ष्य 600 दिनों में पूरे भारत का भ्रमण पूरा करना है। इस दौरान वे 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम, लेह-लद्दाख, स्पीति वैली समेत देश के कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक साइकिल से पहुंचेंगे।

महेश का कहना है कि आज के युवाओं को नियमित व्यायाम करना चाहिए, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए और जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए। उनका मानना है कि स्वस्थ शरीर ही सफलता की पहली सीढ़ी है और इसी संदेश को लेकर वे पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं। यह वीडियो पूरी देखें...

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट