Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक? 
वीडियो

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?

Maharashtra TET 2026: सरकार का कहना है कि पूरी जांच होने के बाद ही नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। भिवंडी पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

तन्मय बरनवाल

Maharashtra TET 2026: देश अभी NEET पेपर लीक विवाद की गूंज से पूरी तरह बाहर भी नहीं निकला था कि अब महाराष्ट्र से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर कथित पेपर लीक को लेकर है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को परीक्षा से ठीक पहले स्थगित कर दिया गया है। कारण? पेपर लीक की आशंका। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर देश की परीक्षा प्रणाली, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्या हुआ महाराष्ट्र में? तो पूरा मामला 27 जून की सुबह का बताया जा रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना थी कि कुछ लोगों के पास शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET के प्रश्नपत्र से जुड़ी गोपनीय जानकारी मौजूद है। जानकारी मिलते ही भिवंडी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ दस्तावेज और प्रश्नों की सूची मिली।मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।

सरकार ने परीक्षा क्यों टाली?

महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बड़ा फैसला लिया। रविवार को होने वाली TET परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर प्रश्नपत्र की गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में परीक्षा आयोजित करना लाखों छात्रों के साथ अन्याय होगा।  सरकार का कहना है कि पूरी जांच होने के बाद ही नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। भिवंडी पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि प्रश्नपत्र तक पहुंच कैसे हुई? क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है? क्या परीक्षा प्रणाली के भीतर से किसी ने मदद की? या फिर यह केवल सीमित स्तर का डेटा लीक है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना