इंद्रदेव महाराज  डिजाइन इमेज
वीडियो

वृंदावन: महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, तृप्ति देसाई के साथ वृंदावन पहुंची पीड़िता, VIDEO

Vrindavan Kathavachak Indradev FIR: वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव पर मुंबई की महिला ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप। तृप्ति देसाई व हिंदू संगठनों के साथ वृंदावन पहुंची पीड़िता ने की गिरफ्तारी की मांग।

करुणा नंद शाहवाल

Mahamandaleshwar Indradev Maharaj controversy: मथुरा के वृंदावन में कथावाचक इंद्रदेव महाराज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर राधा किशोरी सेवाधाम आश्रम में बुलाने और जबरन शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, वह वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से दीक्षा लेकर उनसे जुड़ी थी। जब उसने अपनी पारिवारिक समस्याएं साझा कीं, तो महाराज ने मदद का आश्वासन देकर संपर्क बढ़ाया और आश्रम में बुलाकर उसके साथ गलत काम किया।

पीड़िता ने दावा किया है कि मामले को दबाने के लिए उसे 15 लाख और 5 करोड़ रुपये तक के ऑफर दिए गए, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। मुंबई में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद अब यह मामला वृंदावन स्थानांतरित हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई, हिंदू महासभा और करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ वृंदावन पहुंची पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपी इंद्रदेव की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी