यूपी पुलिस ने महिला के साथ बदसलूकी की  डिजाइन इमेज
वीडियो

लखनऊ में CM काफिले के दौरान दवा लेने निकली महिला से पुलिस की बदसलूकी, अभद्र भाषा पर विवाद, VIDEO वायरल

Yogi Adityanath Convoy Lucknow: लखनऊ में CM योगी के काफिले के दौरान रास्ता रोकने पर दवा लेने जा रही महिला और पुलिस में तीखी बहस हुई। पुलिसकर्मियों पर महिला से बदसलूकी और गाली देने का आरोप है।

करुणा नंद शाहवाल

UP Police Misbehavior With Woman: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के गुजरने के दौरान वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम जनता के लिए रास्ता रोक दिया गया। इसी बीच एक महिला, जो खुद की दवा लेने निकली थी और जिसका छोटा बच्चा घर पर उसका इंतजार कर रहा था, ने पुलिसकर्मियों से अपनी मजबूरी साझा कर जाने देने की गुहार लगाई।

हालांकि, महिला की परेशानी समझने के बजाय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर गाली-गलौज भी की। पुलिसकर्मियों ने महिला को चुप रहने की हिदायत देते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री से बढ़कर हो तुम, कम बोलोगी तो टॉनिक की तरह फायदा करेगा"। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी इसे लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वीआईपी मूवमेंट के नाम पर किसी मरीज या जरूरतमंद नागरिक को अपनी परेशानी बताने का भी अधिकार नहीं है

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत