लखनऊ का 'फर्जी IAS' 8 दिन में रिहा 
वीडियो

6 लग्जरी कारें, लाल बत्ती का रौब! लखनऊ का 'फर्जी IAS' 8 दिन में रिहा, सबूत नहीं जुटा पाई UP पुलिस

Lucknow में खुद को सीनियर IAS बताकर वीआईपी रौब झाड़ने वाले सौरभ त्रिपाठी को जेल जाने के महज 8 दिन बाद ही जमानत मिल गई। कोर्ट ने 'फर्जी होने के पर्याप्त सबूत' न मिलने के आधार पर उसे रिहा कर दिया।

सौरभ शर्मा

लखनऊ में खुद को सीनियर IAS बताकर वीआईपी रौब झाड़ने वाले सौरभ त्रिपाठी को जेल जाने के महज 8 दिन बाद ही जमानत मिल गई। कोर्ट ने 'फर्जी होने के पर्याप्त सबूत' न मिलने के आधार पर उसे रिहा कर दिया। 4 सितंबर 2025 को वजीरगंज पुलिस ने उसे 6 लग्जरी कारों के काफिले, लाल-नीली बत्ती और विधानसभा-सचिवालय के फर्जी पास के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ ने तीन बार UPSC परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह एक प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर अधिकारियों के संपर्क में आया और उनकी लाइफस्टाइल की नकल कर दिल्ली से गोवा तक वीवीआईपी सुविधाएं लेने लगा। पुलिस अब कारों के असली मालिकों की जांच कर रही है और जमानत रद्द कराने के लिए नई चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। उसका पीए गौरव पांडे भी अब जमानत की कोशिश में है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार