लखनऊ में दिव्यांगों का प्रदर्शन, ₹5000 पेंशन की मांग 
वीडियो

'1000 में क्या होता है?', लखनऊ में दिव्यांगों का हल्ला बोल, 5000 रुपए पेंशन और नौकरी की मांग

Lucknow Disabled Pension Hike Protest: लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर 'दिव्यांग महागठबंधन' के बैनर तले सैकड़ों दिव्यांगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सौरभ शर्मा

Lucknow Protest: लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर 'दिव्यांग महागठबंधन' के बैनर तले सैकड़ों दिव्यांगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में एकजुट हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दिव्यांग पेंशन को ₹1000 से बढ़ाकर ₹5000 करने की मांग की। उनका तर्क है कि महंगाई के दौर में ₹1000 (मात्र ₹33 प्रतिदिन) में गुजारा करना असंभव है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने लेखपाल भर्ती के 188 पदों और मुख्य सेविका के 31 पदों पर चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की। साथ ही, आजीविका के लिए नगर निगम क्षेत्र में दुकान (खोखा/गुमटी) आवंटन और सभी दिव्यांगों को अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ने की अपील की। गोरखपुर, कानपुर और अमरोहा जैसे कई जिलों से आए इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन करेंगे।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट