स्कूल में महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग करने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार डिजाइन इमेज
वीडियो

स्कूल मैनेजर ने महिला शिक्षिका से की आपत्तिजनक मांग, पत्नी की बीमारी का हवाला देकर बनाया दबाव; गिरफ्तार-VIDEO

UP School Manager Arrest: कुशीनगर के एक निजी स्कूल में महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग करने और दबाव बनाने वाले मैनेजर दिनेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला।

करुणा नंद शाहवाल

UP Female Teacher Controversy: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक दिनेश राय द्वारा महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी मैनेजर अपनी पत्नी के बीमार होने का हवाला देते हुए महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग करता नजर आ रहा है।

वीडियो में शिक्षिका प्रबंधक की इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध करती और खुद को दूर रखने की चेतावनी देती दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो और शिक्षिका की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनकी गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?