लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट मुठभेड़ में ढ़ेर डिजाइन इमेज
वीडियो

कुलगाम में 15 लाख का इनामी लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट ढेर, मस्जिद में छिपकर सुरक्षाबलों पर की थी फायरिंग

Latif Ahmad Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 15 लाख के इनामी लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। मस्जिद में छिपे आतंकी ने सरेंडर से इनकार कर दिया था।

करुणा नंद शाहवाल

TRF Terrorist Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के 23 वर्षीय मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। खेवान चर गांव का रहने वाला लतीफ नवंबर 2025 में घर से लापता होकर आतंकी संगठन में शामिल हुआ था और उसे लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनी ने प्रशिक्षण दिया था।

उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लतीफ कई गंभीर आतंकी वारदातों में वांछित था, जिनमें जुलाई 2026 में अनंतनाग के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या, कुलगाम के कीलम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या और नवंबर में अखरान स्थित सीआरपीएफ चेक पोस्ट पर हमला शामिल है। इससे पहले वह शोपियां और कुलगाम के लारू इलाके की मुठभेड़ों में घायल होने के बावजूद सुरक्षाबलों को चकमा देकर बच निकला था। आखिरकार, 18 नवंबर की सुबह चले सर्च ऑपरेशन के दौरान लतीफ कुलगाम की एक मस्जिद के भीतर छिपा पाया गया। सुरक्षाबलों द्वारा आत्मसमर्पण करने की बार-बार अपील ठुकराने के बाद हुई मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?